मत्स्य एवं पशुपालन सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने दुग्ध उत्पादन का किया निरीक्षण

Share your love

रिपोर्ट: सुशील कुमार झा

लंढौरा: मत्स्य एवं पशुपालन सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने दुग्ध उत्पादन सहकारी संघ शिकारपुर (आँचल डेयरी) का निरीक्षण किया । अधिकारियों के साथ बैठक की ।पशुपालको के लिए चल रही सरकार की योजनाओं के किर्यान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने दुग्ध उत्पादन में हो बढ़ोतरी की सराहना की। तथा कुछ दिशा निर्देश भी दिए।

शनिवार को आँचल डेयरी में पहुंचे मत्स्य एवं पशुपालन सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने डेयरी का निरीक्षण किया। डेयरी में साफ सफाई आदि से वह सतुष्ट दिखाई दिए उन्होंने डेयरी में होने वाले प्रोडक्शन की जानकारी ली। और बाद अधिकारियों के साथ बैठक की । उन्होंने सरकार की योजनाओं के किर्यान्वयन की बाबत पूछताछ की।। पशुपालको व दुग्ध उत्पादकों को हर स्तर पर सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए। वही दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के प्रबंधक एस एस पाल ने संघ की ओर से किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की नमामि बंसल भी मौजूद रही।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *