नैनीताल के मल्लीताल में एक बिल्डिंग में लगी आग, एक की मौत, दो झुलसे

Share your love

रिपोर्ट: गुंजन मेहरा

नैनीताल: नैनीताल के मल्लीताल बाजार में देर रात चार मंजिला बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। हादसे में एक बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दो अन्य झुलस गए। उन्हें बीडी पांडे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना पर फायर अफसर चंदन राम आर्य समेत दमकल कर्मचारियों की टीम, कोतवाली पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से करीब एक घंटे बाद बमुश्किल आग पर काबू पाया गया।मल्लीताल बाजार में मामू स्वीट्स की ऊपरी मंजिल पर देर रात करी ढाई बजे भीषण आग लग गई। हादसे में पूरा घर जलकर राख हो गया । आग चारमंजिला मकान के दूसरे मंजिल पर लगी । आग की चपेट में आने से 64 वर्षीय रवींद्र सिंह बिष्ट जलकर दर्दनाक मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि मृतक पैरालाइसिस से ग्रसित थे, इसलिए नहीं निकल पाए। हादसे में मकान मालिक हरेंद्र बिष्ट व एक अन्य भी झुलसे हैं। दोनों को बीडी पांडेय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एफएसओ के अनुसार प्रथमदृष्टया आग की वजह हीटर व ब्लोअर से शॉर्ट सर्किट होना रहा है। दमकल की सक्रियता की वजह से आसपास के अन्य मकान, दुकान के साथ पंजाब नेशनल बैंक की शाखा भी जलने से बच गई। बैंक अधिकारी भी पहुंच गए थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.