उत्तराखंड में यहां पकड़ा गया फर्जी जिला अधिकारी युवाओं को नौकरी दिलाने का दिखता था सपना

Share your love

एसएसपी हरिद्वार के सूक्ष्म निर्देशन में बड़ी मछलियों को पकड़ रही है हरिद्वार पुलिस

अब पकड़ा फर्जी DM “निहार कर्णवाल”

युवाओं को सपने दिखाकर नौकरी दिलाने के नाम पर करता था लाखों की धोखाधड़ी

अभियुक्त बेहद शातिर था और चालाकी से काम करने के कारण पकड़ में नहीं आता था लेकिन हरिद्वार पुलिस की नजरों से बच ना सका

गैंग लीडर निहार कर्णवाल द्वारा युवतियों को सरकारी नौकरी लगाने/शादी का झाँसा देकर उनकी गाढ़ी कमाई व जमीन भी हड़प ली

PWD में निरीक्षण अधिकारी के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर वादिया से मांगे 6.50 लाख

पूरे रुआब में रहता था गैंग लीडर निहार कर्णवाल, उत्तराखंड सरकार की नेम प्लेट लगी हुई गाड़ी एंव ड्राइवर गनर भी रखता था साथ में

एसडीएम के पद पर नौकरी लगाने के मांगे 70 लाख

पीड़िता के 1.5 लाख डकार कर उसके भाई का मकान भी हड़पा

⏩ नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त

1-निहार कर्णवाल पुत्र स्व0 श्री राजेन्द्र कर्णवाल निवासी गली नं0-1 खन्नानगर कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार उम्र 24 वर्ष

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.