Exclusive: NHAI का कमाल, एक नही कई पेट्रोल पंपों को दे दी नियमविरुद्ध NOC

Share your love

राजीव चावला/लोकजन टुडे/ ऊधमसिंहनगर।

नएचआई के द्वारा एनओसी देने के मामले अब बढ़ने लगे हैं लोकजन टुडे के द्वारा किच्छा के “चुटकी” में निर्माणाधीन पेट्रोल पंप 2 नियम विरुद्ध एनओसी देने की खबर को प्रमुखता से दिखाने के बाद जिले के अंदर लगने वाले कई और पेट्रोल पंपों को भी नियम विरुद्ध एनओसी देने की खबरें आ रही है।

उधम सिंह नगर जनपद के एनएच 74 पर लग रहे पेट्रोल पंपों को एनएचएआई के द्वारा नियम विरुद्ध एनओसी देने के मामले लगातार लोकजन टुडे को मिल रहे हैं। लोकजन टुडे के सवांददाता राजीव चावला के द्वारा चुटकी देवरिया किच्छा के निर्माणधीन पम्प के खबर को लोकजन टुडे ने प्रमुखता के साथ दिखाया जिसके बाद।
अब गोपनीय सूत्रों के हवाले से खबरें आ रही है कि एनएचएआई के द्वारा सिर्फ चुटकी देवरिया के “आनंद ऑयल सेंटर” पेट्रोल पंप को ही नही बल्कि अन्य कई और पेट्रोल पम्पो को भी एनएचएआई के द्वारा नियमविरुद्ध NOC दे दी गई है।

जिसका खुलासा जल्द लोकजन टुडे करेगा।
कि आखिर कौन कौन से पेट्रोल पम्पो को लाभ देने के लिए नियमों के विरूद्ध गया एनएचएआई।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *