नार्को टेस्ट से ठीक पहले उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी पर सियासत, कांग्रेस नेता कुमारी शैलजा ने उठाए गंभीर सवाल!

Share your love

लोकजन टुडे, शीतल सकलानी

देहरादून। उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी को लेकर उत्तराखंड में सियासत गरमा गई है। नार्को टेस्ट से ठीक पहले हुई गिरफ्तारी के समय पर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं उत्तराखंड प्रभारी कुमारी शैलजा ने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर भाजपा सरकार को घेरा है।

दरअसल, पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में पुलिस ने उर्मिला सनावर को गिरफ्तार किया है। वहीं, अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े कथित खुलासों के बाद पहले से ही चर्चाओं में रहीं उर्मिला की गिरफ्तारी ने एक बार फिर प्रदेश की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है।

कुमारी शैलजा ने गिरफ्तारी की टाइमिंग पर सवाल उठाते हुए सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस का कहना है कि नार्को टेस्ट से ठीक पहले हुई इस कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट होनी चाहिए।

वहीं, उर्मिला की गिरफ्तारी के बाद अब सवाल यह भी उठ रहा है कि नार्को टेस्ट से जुड़ी आगे की कानूनी प्रक्रिया पर इसका क्या असर पड़ेगा।

फिलहाल, उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी को लेकर प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। एक तरफ पुलिस की कार्रवाई है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस गिरफ्तारी के समय को लेकर सरकार को घेर रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में यह मामला और राजनीतिक तूल पकड़ सकता है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.