गैरसैंण में आज से सियासी हलचल तेज, धामी सरकार पेश करेगी करीब 7 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट!

Share your love

लोकजन टुडे, शीतल सकलानी

देहरादून। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में एक बार फिर सियासी हलचल तेज होने जा रही है। 27 अक्टूबर से भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में दो दिवसीय सत्र शुरू होगा। सत्र को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत सरकार के मंत्रियों के आज गैरसैंण पहुंचने का कार्यक्रम है।

इस सत्र में सरकार करीब सात हजार करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश करने की तैयारी में है। वहीं, विपक्ष भी विभिन्न जनहित के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है। ऐसे में दो दिन का यह सत्र राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है।

विधानसभा सचिवालय के मुताबिक, अब तक 31 विधायकों की ओर से 426 सवाल लगाए गए हैं। हालांकि, बड़ी संख्या में विधायकों की ओर से सवाल नहीं लगाए जाने को लेकर भी चर्चा तेज है।

सत्र के दौरान विकास कार्यों, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था और अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों पर हंगामे के आसार हैं। अब देखना होगा कि दो दिन के इस छोटे से सत्र में जनता से जुड़े सवालों पर कितनी चर्चा हो पाती है और सरकार विपक्ष के सवालों का किस तरह जवाब देती है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.