*Exclusive* बाघ शिकार मामला: हाईकोर्ट ने माँगा सरकार से जवाब
Share your love

लोकजन टुडे :- एम दानिश खान :- नैनीताल:- उत्तराखंड हाई कोर्ट ने राजाजी नेशनल पार्क के दूधिया रेंज में खुदाई के दौरान 22 मार्च 2018 को लैपर्ड व टाइगर के मामले में सुनवाई करते हुए सरकार से अगले मंगलवार तक फिर से जवाब पेश करने को कहा है। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायधीश रमेश रंगनाथन व् न्यायमूर्ति एन.एस. धनिक की खण्डपीठ में हुई। मामले के अनुसार हरिद्वार निवासी दिनेश चन्द्र पांडे ने जनहित याचिका दायर कर कहा है कि 22 मार्च 2018 को मुखबिर द्वारा वन विभाग को सुचना दी गयी थी कि राजाजी नेशनल पार्क के दूधिया रेंज में तस्करों द्वारा लेपर्ड व् टाइगर का शिकार करके उनके अंगो को जमीन में गाड रखे है। इस शिकायत पर वन विभाग द्वारा इनके अंगो की जाँच कराने के लिए वाइल्ड लाइफ इंस्टिट्यूट देहरादून भेज दिया गया जिससे स्पष्ट हो गया कि बरामद अंग लेपर्ड व टाइगर के है। इस मामले की जाँच आईएफएस मनोज चन्द्रन द्वारा की गयी जिसमे उन्होंने वन विभाग के 11 अधिकारी ,15 शिकारी व वन विभाग के कई कर्मचारी संदिग्ध पाये गए। इस रिपोर्ट को उनके द्वारा सीजेएम देहरादून को सौप दी और मनोज चद्रंन द्वारा इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए सरकार से अनुमति मांगी गयी परन्तु सरकार द्वारा मुकदमा दर्ज कराने के लिए उनको अनुमति नही दी गयी साथ में सरकार ने इनको बचाने के लिए इस मामले की जाँच दुबारा एसटीएफ के डीआईजी रिद्धिम अग्रवाल से करने के आदेश दिए क्योंकि सरकार मनोज चन्द्रन की रिपोर्ट से संतुस्ट नही थी। जिस पर आज सुनवाई के बाद कोर्ट ने सरकार द्वारा दायर शपथपत्र से असंतुष्ट होकर सरकार से अगले मंगलवार तक विस्तृत शपथपत्र पेश करने को कहा है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
