दून पुलिस और राजस्थान के बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़: एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीति से बड़ी साजिश नाकाम; एक घायल, दो गिरफ्तार !
Share your love
संवाददाता: करन सहगल

एसएसपी देहरादून के कुशल नेतृत्व में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र के नयागांव में पुलिस और राजस्थान के शातिर बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसके एक अन्य साथी को पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान धर दबोचा। बदमाशों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की जा रही एक सफेद रंग की स्विफ्ट कार, दो 315 बोर के तमंचे, चार जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। पूछताछ में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि ये बदमाश विकासनगर क्षेत्र में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की साजिश के साथ देहरादून में दाखिल हुए थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 04 जून 2026 की रात्रि करीब 3 बजे पटेलनगर पुलिस द्वारा नयागांव बैरियर पर चलाए जा रहे सघन चैकिंग अभियान के दौरान देहरादून की ओर से आ रही राजस्थान नंबर (RJ02CH7781) की एक संदिग्ध सफेद रंग की स्विफ्ट कार को दून पुलिस द्वारा रुकने का इशारा करने रुकने के बजाय कार सवार व्यक्ति ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी और पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास करते हुए बैरियर को जोरदार टक्कर मारते हुए बदमाश सिंहनीवाला की तरफ तेजी से फरार हो गए।
पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत सिटी कंट्रोल रूम को संदिग्ध वाहन की सूचना देते हुए अपने निजी वाहन तथा चीता कर्मियों ने बदमाशों का पीछा करना शुरू किया। खुद को घिरता देख बदमाशों ने चांदनी चौक से भूडपुर की ओर गाड़ी मोड़ दी और आगे रामगढ़ के रपटे के पास कार छोड़कर पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग करते हुए पास के घने जंगल की ओर भागने लगे। बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में एक गोली पुलिस के निजी वाहन के शीशे को भेदती हुई निकल गई, जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे।
पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह वहीं ढेर हो गया, जबकि बाकी बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल में छिप गए। तलाशी लेने पर उसके पास से एक 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ l पुलिस ने तत्काल घायल बदमाश को हिरासत में लिया, जिसकी पहचान रिंकू मीणा (30 वर्ष) पुत्र सियाराम, निवासी ग्राम अखरोट, दौसा, राजस्थान के रूप में हुई है। रिंकू को तुरंत प्राथमिक उपचार के लिए प्रेमनगर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए दून चिकित्सालय रेफर कर दिया गया, जहां वह पुलिस कस्टडी में उपचाराधीन है।
फरार बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की अलग-अलग टीमों ने जंगल में बड़े पैमाने पर काम्बिंग और सर्च ऑपरेशन चलते हुए दूसरे फरार आरोपी विनोद कुमार मीणा पुत्र राम लाल मीणा, निवासी ग्राम व पोस्ट झारेड़ा, तहसील हिंडौन सिटी, जिला करौली, राजस्थान को भी घेराबंदी कर दबोच लिया। विनोद के कब्जे से भी पुलिस को एक 315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस मिले हैं।
कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने और अवैध हथियार रखने के संबंध में शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। घटना में शामिल अन्य फरार बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार दोनों आरोपी राजस्थान के आदतन और कुख्यात अपराधी हैं। इनके विरुद्ध हत्या, अपहरण और दुष्कर्म जैसे कई संगीन मामले पहले से दर्ज हैं।
इस और कामयाब ऑपरेशन को अंजाम देने में देहरादून कोतवाली पटेलनगर टीम में से प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह गुसाई, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रमोद शाह, चौकी प्रभारी बाजार उपनिरीक्षक प्रवीण पुण्डीर, चौकी प्रभारी नयागांव उपनिरीक्षक रफत अली, हैड कॉन्स्टेबल सुनित कुमार, कॉन्स्टेबल अरुण कुमार, कॉन्स्टेबल मनोहर सिंह
कॉन्स्टेबल चमन शामिल थे। वहीं एसओजी देहरादून से प्रभारी एसओजी संदीप कुमार, हैड कॉन्स्टेबल ललित कुमार एवं कॉन्स्टेबल सौरभ कुमार शामिल थे।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
