आज हल्द्वानी में हुई मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग

Share your love

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) के हेलीकॉप्टर की हल्द्वानी के गौलापार हेलीपैड पर इमरजेंसी लैंडिंग हुई है. बताया जा रहा है कि सीएम धामी नैनीताल के लिए उड़ान भरे थे, लेकिन खराब मौसम के चलते उनकी हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी.

जिसके बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सड़क मार्ग से सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे आज़ उधम सिंह नगर में हुए सड़क हादसे के घायलों का हाल जानने के लिए सुशीला तिवारी हॉस्पिटल गये, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह घटना बहुत बड़ी हृदय विदारक घटना है, उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी शोक संवेदना प्रकट की है, साथ ही कहा कि जो भी घायल हैं उनका उपचार बेहतर ढंग से हो, इसके लिए जिलाधिकारी नैनीताल और ऊधम सिंह नगर को निर्देशित कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने व शोक संतप्त परिजनों को यह अपार कष्ट सहन करने तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। मुख्यमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख, गंभीर रूप से घायलों को ₹50000, सामान्य रूप से घायलों को ₹25000 तथा सभी घायलों के मुफ्त इलाज की घोषणा करता हूं। इस घटना की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।
• वर्तमान में 08 मरीज सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती है जिनका इलाज़ भी चल रहा है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.