ट्रेन की टक्कर से दुर्घटना में घायल हाथी का चल रहा यहां इलाज
Share your love
लालकुआं
लालकुआ तराई केन्द्रीय वन प्रभाग कि टाड़ा रेंज के जंगल में ट्रेन कि टक्कर से घायल हुए हाथी के बच्चे का उपचार पशु चिकित्सकों की टीम द्वारा दूसरे दिन भी जारी रहा हालांकि ईलाज के दौरान बच्चे कि मां कि आवजाही जारी है जिसके चलते वनकर्मियों को बीच बीच में बच्चे के इलाज को रोकना पड़ रहा है वही पूरे घटना क्रम पर अपनी नजर बनाए रखे तराई केन्द्रीय वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी संदीप कुमार ने बताया कि हाथी के बच्चे का इलाज जारी है प्रथम चरण में घायल हाथी के बच्चे को फूड (भोजन) के साथ मेडिसिन दिया गया है।
बताते चलें कि रविवार कि प्रातः तराई केन्द्रीय वन प्रभाग कि टाड़ा रेंज के अन्तर्गत जंगल में लालकुआ हल्दी रेलवे ट्रैक पर ट्रेन कि टक्कर हाथी के बच्चे से हो गई टक्कर उस वक्त हुई जब हाथियों का झुड़ रेलवे ट्रैक पार कर रहा था और उसी बीच ट्रेन आ गयी हाथी का बच्चा ट्रैक पार कर पाता उससे पहले ही ट्रेन ने उसे टक्कर मार दी घटना के बाद काफ़ी देर तक हाथी का बच्चा अपनी मां के साथ रेलवे लाइन के पास ही बैठा रहा बाद में बच्चे कि मां उसे 5 सौ मीटर तक अंदर जंगल में ले गई जिसके बाद मौके पर पहुंची वन विभाग ने घायल हाथी के बच्चे का रैस्क्यू किया जिसके बाद से पशु चिकित्सको द्वारा घायल हाथी के बच्चे का इलाज किया जा रहा है।
, इधर तराई केन्द्रीय वन प्रभाग के प्रभागीय वन अधिकारी संदीप कुमार ने कहा कि घायल हाथी के बच्चे का ईलाज घटनास्थल पर ही जारी है उन्होंने कहा कि ईलाज के दौरान घायल हाथी के बच्चे की मां बार बार मौके पर आ रही है जिसे भागने का प्रयास किया तथा है उन्होंने कहा कि बच्चे की मां के साथ अन्य और हाथी भी है उन्होंने कहा कि ईलाज के लिए बच्चे के चारो और सोलर फेसिंग लाईट कि व्यवस्था के साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे जो हर मूमेंट पर ओनलाइन नजर रखेंगे उन्होंने कहा कि फिलहाल बच्चा ठीक है उन्होंने कहा कि रात्रि गस्त के लिए टीम की लगी हुई है तथा बच्चे का उपचार जारी है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
