इस वजह से हरिद्वार में गंगा घाट पर दिखीं एक्ट्रेस तापसी पन्नू…

Share your love

हरिद्वार: अभिनेत्री तापसी पन्नू फिल्म हसीन दिलरूबा की शूटिंग के लिए हरिद्वार पहुंची है। वहीं तापसी गंगा घाट पर घूमती दिखाई दीं, लेकिन उन्हें देखने के लिए वहां पहुंचे बेताब फैंस उनकी एक झलक तक न देख पाए।

फिल्म की शूटिंग की शुरुआत शनिवार को हो गई थी। रविवार को फिल्म में कुछ दृश्य फिल्माए गए। फिल्म के प्रारंभिक दृश्यों का फिल्मांकन मोदी भवन और उसके पीछे गंगा के घाटों पर किया गया। फिल्म की शूटिंग देखने के लिए सैकड़ों प्रशंसक मोदी भवन तक पहुंचे लेकिन वहां प्रवेश नहीं मिल पाने से सभी को मायूस होकर लौटना पड़ा।

आपको बता दें कि यह फिल्म एक मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है। फिल्म से जुड़े लोग स्टोरी तथा शूटिंग को लेकर काफी एहतियात बरत रहे हैं। शूटिंग देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग रविवार को भी प्रशंसक श्रवणनाथ नगर पहुंचे लेकिन शूटिंग क्योंकि धर्मशाला के अंदर मुख्य दरवाजा बंद करके की जा रही है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *