एसएसपी देहरादून की सटीक रणनीति के चलते थाना प्रेमनगर पुलिस ने फरार चल रहा धोखाधड़ी का मास्टरमाइंड धर दबोचा !
Share your love
संवाददाता : करन सहगल

दिनांक 03/03/2025 को वादिनी श्रीमती अनुराधा बिजल्वाण पत्नी शम्भू बिजल्वाण निवासिनी चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी एवं वादी संतोष गैरोला पुत्र आशाराम गैरोला निवासी हुडोली उत्तरकाशी ने थाना प्रेमनगर पुलिस को प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि रामनेरश नौटियाल द्वारा फर्जी दस्तावेज दिखाकर दूसरे की जमीन को अपना बताकर उनके साथ ₹60 लाख की धोखाधड़ी की गई थी तथा वादी, वादिनी व उनके रिश्तेदारों के नाम पर फर्जी रजिस्ट्री कर दी थी जिस पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना प्रेमनगर पुलिस ने धारा 420 भा0द0वि0 में अभियोग पंजीकृत किया….
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा समय समय अभियोग की विवेचना की जानकारी प्राप्त कर विवेचक को त्वरित साक्ष्य संकलन की कार्यवाही कर अभियुक्त के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये….
अभियोग की विवेचना में पाया गया कि अभियुक्त के विरूद्व पूर्व में भी भूमि धोखाधडी के कुल 11 अभियोग पंजीकृत है…
अभियुक्त रामनरेश नौटियाल के विरूद्ध उपरोक्त दोनों अभियोगों में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करी गयी । थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा अभियुक्त के संबंध में जानकारी की गई तो अभियुक्त का 06 माह से फरार होना प्रकाश में आया जिसके बाद अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु एक टीम का गठन किया गया तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा सर्विलांस से प्राप्त जानकारी के आधार पर अभियुक्त रामनरेश नौटियाल को ग्राम नेत्री थाना पुरोला जिला उत्तरकाशी से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जिला कारागार देहरादून भेजा गया….
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे उपनिरीक्षक नरेन्द्र बिष्ट, हेड कांस्टेबल धमेन्द्र तथा कांस्टेबल रवि शंकर शामिल थे….
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
