संवाददाता : करन सहगल

दिनांक 10/02/2025 को श्री आशीष रात्रा पुत्र वी0पी0 रात्रा निवासी ब्लाक बी लेन न0- 02, शिवगंगा एन्क्लेव, सहस्त्रधारा रोड, रायपुर, देहरादून ने थाना रायपुर पुलिस को प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि दिनांक 09/02/2025 को अज्ञात चोरों के द्वारा उनके घर की खिडकी तोडकर घर से सोने व चांदी की ज्वैलरी व 02 लाख रूपये नगद चोरी कर लिए है। वादी की तहरीर के आधार पर तत्काल थाना रायपुर पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया ।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा घटना के अनावरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश देते थानाध्यक्ष रायपुर के नेतृत्व में तीन अलग-अलग पुलिस टीमें गठित की गयी जिनके द्वारा चोरी के अपराधों में पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तो का सत्यापन कर चोरी, लूट, नकबजनी के अपराधों में घटना से पूर्व सुद्धोवाला जेल से जमानत व सजा से रिहा हुए अपराधियों व साक्ष्य में मा0 न्यायालय उपस्थित हुए अपराधियों की जानकारी प्राप्त की गयी। साथ ही घटनास्थल व उसके आस पास 05 किलोमीटर की परिधी में लगे 95 सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन करते हुए घटना में शामिल संधिक्त व्यक्तियों के संबंध में जानकारी एकत्रित की गयी।

सीसीटीवी फुटेजों के अवलोकन से पुलिस टीम को घटनास्थल के पास 04 व्यक्तियों के घर के अन्दर जाने व घटना के बाद बाहर आने की फुटैज प्राप्त हुई जिससे संदिग्ध व्यक्तियों के हुलिये से मुखबिर तंत्र को अवगत कराते हुए उन्हें सक्रिय किया गया, जिससे पुलिस टीम को जानकारी प्राप्त हुयी कि कुछ माह पूर्व चोरी की घटनाओ में शामिल सपेरा गिरोह के सदस्य जेल से जमानत पर रिहा हुये है, जिनके द्वारा पूर्व में बन्द घरों में इसी प्रकार चोरी की घटनाओ को अंजाम दिया गया था। उक्त गैंग के सदस्यों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करने पर उनका घटना के समय देहरादून में होना ज्ञात हुआ, जिस पर पुलिस टीम द्वारा मैनुअली कार्य करते हुए उक्त गैंग के सभी सदस्यों के सम्बन्ध में गोपनीय रुप से जानकारिया एकत्रित की गयी तो पुलिस को सूचना मिली कि उक्त गैंग जल्दी ही देहरादून में दोबारा घटना को अंजाम देने की फिराक में है, जिस पर तत्काल अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर सघन चैकिंग अभियान चलाया गया।

चैकिंग के दौरान दिनांक 15/16-02-2025 की रात्रि में पुलिस टीम द्वारा रायपुर क्षेत्र में डांडा लखौण्ड से चोरी की फिराक में घूम रहे गिरोह के चार सदस्यों राहुल, विक्रम, सौरभ तथा राहुल उर्फ लल्लू को गिरफ्तार किया गया, जिनसे पूछताछ करने पर उनके द्वारा दिनांक 09/02/2025 को थाना रायपुर क्षेत्र में शिवगंगा एन्क्लेव सहस्त्रधारा रोड में चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। अभियुक्तों की तलाशी में उनके पास से 5,00000/-(पांच लाख) रूपये कीमत के सोने व चांदी के आभूषण, 36,000/-(छत्तीस हजार) रूपये नगद व अन्य सामान बरामद किया गया तथा घटना में प्रयुक्त एक आटो को सीज किया गया।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों के नाम राहुल पुत्र स्व0 श्री राजकुमार निवासी अंबाला, सौरभ पुत्र श्री रवि निवासी अंबाला, विक्रम पुत्र श्री स्व0 श्री राजकुमार निवासी सपेरा बस्ती रायपुर रोड़, थाना रायपुर, जनपद देहरादून एवं राहुल उर्फ लल्लू पुत्र श्री श्याम लाल निवासी अंबाला, हरियाणा हैं।

अभियुक्तों की धरपकड़ करने वाले पुलिस टीम में थाना रायपुर से थानाध्यक्ष रायपुर उपनिरीक्षक प्रदीप नेगी, उपनिरीक्षक रविन्द्र सिंह नेगी, चौकी प्रभारी मयूर विहार उपनिरीक्षक मिथुन कुमार, उपनिरीक्षक रमन बिष्ट, अपर उपनिरीक्षक प्रवीन सिंह नेगी, कॉन्स्टेबल प्रेम पंवार, कॉन्स्टेबल मुकेश कण्डारी, कॉन्स्टेबल गजेन्द्र सिंह एवं कॉन्स्टेबल हिमांशु कुमार शामिल थे….

इनके साथ ही एसओजी से हेड कॉन्स्टेबल किरन कुमार एवं कॉन्स्टेबल आशीष शर्मा शामिल थे..


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.