ड्रग्स केस: भारती और हर्ष को लगा बड़ा झटका, कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा

Share your love

बॉलीवुड ड्रग्स गैंग से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है, जहां कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष की कोर्ट में पेशी हुई और अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। भारती और हर्ष पर ड्रग्स लेने का आरोप है। मुंबई के किला कोर्ट में भारती और हर्ष को पेश करने के लिए लाया गया, जहां कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

भारती और हर्ष पर गांजा लेने का आरोप है और इन दोनों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 27 के तहत गिरफ्तार किया गया है। बता दें, भारती सिंह और उसके पति हर्ष लिंबाचिया की जमानत को लेकर कोर्ट में सोमवार को सुनवाई की जाएगी। ड्रग्स केस में हर्ष की हिरासत की मांग की गई। NCB ने कोर्ट में हर्ष को कस्टडी में लेने की मांग की और भारती की न्यायिक हिरासत मांगी। जिसके बाद कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। भारती सिंह के पति हर्ष पर नारकोटिक्स एक्ट 1986 का सेक्शन 27A लगाया गया है। यानि हर्ष पर ड्रग्स के फाइनेंस और ट्रांस्पोर्टशन के धाराएं लगाई गई है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.