सार्वजनिक स्थानों पर जाम छिलकाने वालों के विरुद्ध जून पुलिस की करवाई जारी, 305 से वसूला ₹93250 अर्थदंड !

Share your love

संवाददाता : करन सहगल

एसएसपी देहरादून ने अपनी पूरी टीम को सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और पिलाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया हुआ है जिस क्रम में आज दिनाँक 11/09/2024 को पुलिस द्वारा जनपद के नगर व देहात क्षेत्र में व्यापक स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया गया

अभियान के दौरान पुलिस ने सभी थाना क्षेत्रों में शराब ठेकों के बाहर, अन्य सार्वजनिक स्थानों, सड़क किनारे वाहनों में शराब पीने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 305 व्यक्तियों के पुलिस एक्ट में चालान करते हुए 93,250/- रुपये संयोजन शुल्क वसूला, साथ ही सार्वजनिक स्थान पर शराब न पीने की सख्त हिदायद दी ।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.