द्रौपदी का डांडा-2 में हुए हिमस्खलन हादसे में बरामद 07 शवों में से 03 जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे

Share your love

 

द्रौपदी का डांडा-2 में हुए हिमस्खलन हादसे में बरामद 07 शवों में से 03 को पहुँचाया गया जॉलीग्रांट।

 

शनिवार को जिन 7 शवों को बेस कैम्प से मातली हेलीपैड लाया गया था उन प्रशिक्षणार्थियों के शवों का पोस्टमार्टम, पंचनामा आदि कार्यवाही पूर्ण कर 4 शवों को सम्बन्धित के परिजनों को सुपुर्द किया गया जो शवों को अपने पैतृक गांव, क्षेत्र ले गये।

उधर 03 प्रशिक्षणार्थियों जो कि असम, मेघालय एवं प्रयागराज, उत्तरप्रदेश के हैं, उन शवों को पुलिस के साथ हिमालयन हॉस्पिटल, जौलीग्राण्ट, देहरादून संलेपन (Embalming) हेतु भेजा गया है। जिन्हें वहाँ से उनके गन्तव्य हेतु भेजा जाएगा।

SDRF वाहिनी मुख्यालय से एक टीम द्वारा हिमालयन हॉस्पिटल पहुँचकर 03 शवो को मोर्चरी में रखवाया गया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.