व्यापारियों को हो रही समस्याओं के निस्तारण हेतु दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल ने सीएम को सौंपा ज्ञापन

Share your love

संवादाता: करन सहगल

देहरादून: आज दून वैली महानगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज मैसोन के नेतृत्व में व्यापार मंडल के समस्त पद अधिकारी आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मिलने उनके आवास कार्यलय में पहुंचे और व्यापारी को हो रही भिन्न भिन्न समस्याओं के विषय में ज्ञापन सौंपा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा आश्वस्त गया कि जल्द ही इन सभी पत्रों पर संज्ञान लिया जाएगा। इस अवसर पर अध्यक्ष पंकज मैसोन सुशील अग्रवाल, पंकज दीदान, शेखर फुलारा, इंद्रप्रकाश सेहगल, दिव्य सेठी, मनन आनंद, पुनीत सहगल मौजूद थे।

  • सरकार द्वारा व्यापारियों का बीमा करवाया जाए जिसके तहत व्यापारी की मृत्यु होने पर उसके परिवार को तुरंत सहायता राशि प्रदान हो सके।
  • देहरादून (उत्तराखंड) के आशा रोढी एवम अन्य चेक पोस्टों पर व्यापारियों के उपर अनाप शनाप जीएसटी एवम अन्य टैक्स थोपने एवम व्यापारियों के शोषण के संदर्भ में
  • दीपावली के समय बाजारों में स्मार्ट सिटी कार्यों से हो रही परेशानियों के विषय में।
  • व्यापारी के लिए हो आयोग का गठन जरूरी।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.