लोकजन टुडे ब्यूरो

संडे हाट निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने लिए व्यापारियों से सुझाव
जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा जनपद में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण विकास कार्यों की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल स्थित पार्किंग निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए कार्य की गुणवत्ता एवं समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को सुगम एवं सुरक्षित पार्किंग सुविधा उपलब्ध हो सके।
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने बस स्टैंड क्षेत्र में संडे हाट का निरीक्षण किया, जहाँ उन्होंने व्यापारियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संडे हाट को सुव्यवस्थित, स्वच्छ एवं व्यापारियों के लिए सुविधाजनक बनाया जाए, जिससे स्थानीय आजीविका को बढ़ावा मिल सके।
जिलाधिकारी द्वारा जिला मुख्यालय स्थित अंबेडकर भवन निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा गुणवत्ता मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए, ताकि भवन शीघ्र ही जनसुविधा हेतु उपलब्ध कराया जा सके।
साथ ही जिलाधिकारी ने सर्किट हाउस निर्माण कार्य का निरीक्षण करते हुए संबंधित को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद में चल रहे सभी विकास कार्यों का उद्देश्य आमजन को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराना है, अतः सभी अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करते हुए योजनाओं को समय पर पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
