गैस आपूर्ति को लेकर डीएम चम्पावत ने की समीक्षा बैठक, कहा घबराने की जरूरत नहीं पर्याप्त स्टॉक है उपलब्ध !
Share your love
लोकजन टुडे ब्यूरो

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ईरान, इजरायल और अमेरिका के मध्य उत्पन्न तनावपूर्ण परिस्थितियों के बीच सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों पर घरेलू गैस (एलपीजी) की आपूर्ति को लेकर फैल रही भ्रामक सूचनाओं के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर जनपद में गैस आपूर्ति की स्थिति का जायजा लिया।
बैठक में जिलाधिकारी ने आपूर्ति विभाग एवं गैस एजेंसियों से जनपद में उपलब्ध गैस स्टॉक, वितरण व्यवस्था तथा उपभोक्ताओं को हो रही आपूर्ति की विस्तृत जानकारी ली।
समीक्षा के दौरान अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि जनपद में घरेलू गैस (एलपीजी) का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है तथा गैस वितरण व्यवस्था पूरी तरह सामान्य और सुचारू रूप से संचालित हो रही है।
जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए कुछ स्थानों पर गैस आपूर्ति को लेकर अनावश्यक अफवाहें फैल रही हैं, किंतु जनपद चम्पावत में गैस आपूर्ति की स्थिति पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें और सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक संदेशों से सावधान रहें।
उन्होंने आपूर्ति विभाग को निर्देशित किया कि गैस एजेंसियों के साथ समन्वय बनाए रखते हुए जनपद में एलपीजी की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था पर निरंतर निगरानी रखी जाए, ताकि प्रत्येक उपभोक्ता को समय पर गैस उपलब्ध हो सके।
जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्ट ने भी उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे ‘पैनिक बुकिंग’ से बचें और केवल आवश्यकता के अनुसार ही गैस रिफिल बुक करें, जिससे सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।
उन्होनें नागरिकों से अपील की है कि गैस आपूर्ति से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए केवल सरकारी सूचना, आधिकारिक बुलेटिन या संबंधित गैस कंपनियों के अधिकृत पोर्टल पर ही विश्वास करें।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
