जनपद पौड़ी थाना थलीसैंण और थाना लैंसडाउन ने एनबीडब्ल्यू वारंटीओं को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Share your love

पौड़ी गढ़वाल

 

पुलिस कप्तान पौड़ी  श्वेता चौबे के निर्देशन में जारी है वारण्टियों की गिरफ्तारी का क्रम

02 वारण्टियों को किया गिरफ्तार, भेजा सलाखों के पीछे।

न्यायालय में चल रहे किसी मामले में अभियुक्त पक्ष अथवा मामले से सम्बन्धित व्यक्ति  न्यायालय में पेशी के दौरान पेश नहीं होते हैं, तो मा0 न्यायालय सम्बन्धित के विरुद्ध पेश होने हेतु गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) जारी करते हैं, जिसमें पुलिस सम्बन्धित व्यक्ति को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय में पेश करती है।

इसी परिप्रेक्ष्य में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे  द्वारा जनपद के सभी थाना प्रभारियों को  न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्ट (N.B.W) की शत प्रतिशत तामील कर *lअभियुक्त को गिरफ्तार कर  न्यायालय के समक्ष पेश किये जाने हेतु कड़े निर्देश दिये गये है जिसके क्रम मेः-

लैन्सडाउन पुलिस द्वारा  न्यायालय गैंगस्टर कोर्ट देहरादून द्वारा जारी वाद संख्या SST-20/18, धारा- 2/3 (1) गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त शफीक अहमद (उम्र-35 वर्ष) पुत्र तौफिक अहमद, निवासी-कुआंखेडा, थाना-बछरायूँ, जिला अमरोहा (उ0प्र0) को *कुआंखेडा जिला-अमरोहा से गिरफ्तार* कर  न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को मा. न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।

दिनांक 16.02.2023 को थाना थलीसैंण पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी गढ़वाल द्वारा जारी NBW फौजदारी वाद संख्या 16/2022, मु0अ0सं0 -05/21, धारा 323, 325, 504, 506 भा.द.वि से सम्बन्धित *अभियुक्त संदीप कुमार उर्फ किलू* पुत्र ज्ञान सिंह, निवासी- ग्राम कैन्यूर, थलीसैंण जनपद पौड़ी गढ़वाल को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस टीम
1. थानाध्यक्ष सतेन्द्र भण्डारी-थलीसैंण
2. वरिष्ठ उपनिरीक्षक रियाज अहमद- लैन्सडाउन
3. आरक्षी 295 आदित्य गिरी- लैन्सडाउन
4. आरक्षी 317 ना0पु0 कयूम खान- थलीसैंण
5. आरक्षी 330 ना0पु0 देवेन्द्र सिंह- थलीसैंण
6. आरक्षी चालक नरेश कुमार- थलीसैंण


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.