जिला स्तरीय खेल महाकुंभ का पौड़ी के रांसी में हुआ शुभारंभ

Share your love

रिपोर्ट-मुकेश बछेती

पौड़ी- जिला स्तरीय खेल महाकुंभ का पौड़ी के रांसी में शुभारंभ हो गया है। जिसमें कोविड नियमों का पालन करते हुए खेलों को संपन्न करवाया जाएगा। वही जिला युवा कल्याण अधिकारी उमेश चंद्र डोभाल ने बताया कि जनपद पौड़ी के विभिन्न विकास खंडो से खेल महाकुंभ में आयोजित हो रहे 12 खेलो के लिए 5 हजार से अधिक बच्चे प्रतिभाग कर रहे है। इन सभी खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के बाद 600 से अधिक बच्चे राज्यस्तरीय खेलो के लिये देहरादून जायेगे।

वही क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जगदीश नेगी ने बताया कि प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखते हुए 4 दिनों में संपन्न होने वाले इस खेल महाकुंभ को 14 दिन का कर दिया गया है ताकि खेल मैदान में अधिक भीड़ ना हो और इसे संक्रमण को फैलने से भी रोका जा सके।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.