DIG ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित,देखे पूरी लिस्ट
Share your love
देहरादून : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया ।डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने पुलिसकर्मियों को मेडल लगाकर उन्हें सम्मानित किया। कोविड-19 को लेकर पुलिस कर्मियों द्वारा किए गए विशिष्ट कार्यों के चलते उन्हें सम्मानित किया गया। जिन पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया उनमें कुछ पुलिसकर्मी ऐसे भी थे जिन्होंने कोविड-19 में अपना विशेष योगदान दिया है।
सम्मानित हुए पुलिसकर्मियों में ऋषिकेश के इंस्पेक्टर रितेश शाह भी शामिल हैं जिन्होंने ऋषिकेश जिसे योगा कैपिटल कहा जाता है। वहां से सैकड़ों विदेशियों को सकुशल कोविड-19 के समय बिना संक्रमित हुए। उनके देश भेजा और वहीं तीर्थ नगरी ऋषिकेश को भी कोविड-19 के खतरे से बचाया जिसके लिए उन्हें विशिष्ट सेवा सम्मान दिया गया।
वहीं देहरादून पुलिस कंट्रोल रूम के प्रभारी प्रमोद पेटवाल को भी विशिष्ट सेवा सम्मान दिया गया। प्रमोद पेटवाल ने कोविड-19 में लॉकडाउन के दौरान कैंसर मरीज के लिए लखनऊ से देहरादून दवा मंगवाई। जिसके लिए दवा कंपनी और कोरियर कंपनी ने दवा भेजने के लिए मना कर दिया था लेकिन कंट्रोल रूम प्रभारी प्रमोद पेटवाल की मेहनत और लगन से 3 दिन के भीतर दवा कैंसर रोगी के पास पहुंच गई जिस पर डीआईजी अरुण मोहन जोशी ने इन्हें विशिष्ट सेवा सम्मान से सम्मानित किया।
वहीं इनमें कांस्टेबल मनीष पंत भी शामिल है। मनीष पंत किसी तारीफ के मोहताज नहीं हैं। अपने कार्यों की वजह से उन्होंने सोशल मीडिया पर धूम मचाई। मनीष पंत ने निजी खर्च से करीब 80 हजार रुपये की दवाइयां लोगों को पहुंचाई। बॉलीवुड तक की लोगों ने मनीष पंत के कामों को सराहा। मनीष पंत को आज जीआईजी ने सम्मानित किया।
“विशिष्ट कार्य के लिए उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह”
श्वेता चौबे, अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद देहरादून।
लोकजीत सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद देहरादून।
देवेन्द्र सिंह पींचा, अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद ऊधमसिंहनगर।
“विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह”
सुरजीत सिंह पंवार, अपर अधीक्षक/उप सेनानायक एटीसी हरिद्वार।
मुकेश ठाकुर, अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस दूरसंचार, जनपद हरिद्वार।
प्रमोद कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक, जनपद ऊधमसिंहनगर।
डॉ. जगदीश चन्द्र, अपर अधीक्षक/ उप सेनानायक, आईआरबी प्रथम।
इसके अलावा 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अरुण मोहन जोशी, पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई।
इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारी/कर्मचारी गणों को आजादी के लिए बलिदान हुए सभी महान महापुरुषों का स्मरण कराते हुए उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने व अपने दायित्वों का पूर्ण कर्तव्यनिष्ठा के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया गया।
ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा विशिष्ट कार्यो के लिए उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह तथा सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह हेतु चयनित किए गए पुलिस अधिकारी/ कर्मचारियों को उत्कृष्ट/ सराहनीय सेवा सम्मान चिह्न प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया। साथ ही उनसे भविष्य में भी इसी प्रकार से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपेक्षा की।
पुलिस लाइन के साथ साथ जनपद के समस्त थानों /चौकियों / पुलिस कार्यालय, फायर स्टेशन पर भी स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाते हुए ध्वजारोहण किया गया। दून_पुलिस के इन अधिकारी एवं कमर्चारियों को उत्कृष्ट सेवा व सरहानीय सेवा के लिए पदक देकर सम्मानित किया गया।
पल्लवी त्यागी पुलिस उपाधीक्षक नेहरू कॉलोनी जनपद देहरादून ।
देवेंद्र सिंह नेगी निरीक्षक अभिसूचना एलआईयू
अखिलेश कुमार प्रतिसार निरीक्षक देहरादून
रितेश शाह निरीक्षक नागरिक पुलिस देहरादून
जैनेंद्र सिंह राणा उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस
दिलबर सिंह नेगी उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस
शिशुपाल राणा उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस
धर्मेंद्र सिंह रौतेला उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस
राकेश चंद्र शाह उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस जनपद देहरादून
अमरजीत सिंह उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस जनपद देहरादून
लोकेंद्र बहुगुणा उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस जनपद देहरादून
नवीन जोशी उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस जनपद देहरादून
प्रमोद पेटवाल आर0एम0ओ0 जनपद देहरादून
हेड कॉन्स्टेबल 73 श्री धर्मेंद्र सिंह बिष्ट
का0 विनोद बचकोटी
का0 मनीष पन्त
का0 अंकित भंडारी
देखे लिस्ट…



Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
