DIG ने सिडकुल के कार्य में हुई अनियमितताओं को लेकर जांच अधिकारियों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

Share your love

देहरादून: उत्तराखंड में जुर्म चाहे जितने अपने पैर पसारने की कोशिश कर ले, उत्तराखंड पुलिस हमेशा से ही सजग रही है। और अगर प्रदेश की कमान नीरू गर्ग जैसे काबिल अफसरों के पास रहे तो प्रदेश ज़रूर ही क्राइम मुक्त रहेगा।

वहीं मंगलवार को नीरु गर्ग, पुलिस उपमहानिरीक्षक, गढ़वाल परिक्षेत्र द्वारा गढ़वाल परिक्षेत्र कार्यालय देहरादून में सिडकुल के कार्यों में हुई अनियमितताओं की जाँच हेतु गठित एस.आई.टी. के जाँच अधिकारियों के साथ विडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा गोष्ठी कर उक्त प्रकरण की जांच की प्रगति समीक्षा ली गयी।

डी.आई.जी. द्वारा उक्त समीक्षा बैठक में सिडकुल की समस्त जांच पत्रावलियों (कुल 224) की समीक्षा की गयी, उपरोक्त जांचों में अत्यधिक विलंब होने के कारण आपत्ति प्रकट की गयी तथा जांच पूर्ण करने की समय सीमा निर्धारित करते हुए जनपद ऊधमसिंह नगर को 30.06.2021, जनपद देहरादून,हरिद्वार को दिनांक 15.03.2021, जनपद पौड़ी,टिहरी को दिनांक 15.02.2021 तथा जनपद उत्तरकाशी व अल्मोड़ा को दिनांक 31.01.2021 तक जांच प्रत्येक दशा में पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया।

उक्त गोष्ठी में दलीप सिंह कुंवर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंह नगर, कमलेश उपाध्याय पुलिस अधीक्षक नगर जनपद हरिद्वार, प्रदीप कुमार राय अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार, राजीव मोहन अपर पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल, पल्लवी त्यागी पुलिस उपाधीक्षक जनपद देहरादून, दीपक सिंह पुलिस उपाधीक्षक जनपद देहरादून, अभय प्रताप पुलिस उपाधीक्षक जनपद हरिद्वार, प्रमोद शाह पुलिस उपाधीक्षक टिहरी, बीर सिंह पुलिस उपाधीक्षक जनपद अल्मोड़ा, राजन सिंह रौतेला पुलिस उपाधीक्षक जनपद पिथौरागढ़ व दिग्पाल कोहली निरीक्षक जनपद उत्तरकाशी मौजूद रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.