आज का ड्रोन से लिया गया हरिद्वार का यह वीडियो देखा आपने

Share your love

आज सावन का दूसरा सोमवार है बड़ी संख्या में हरिद्वार में आज कावड़िए जल लेने पहुंच रहे हैं उत्तराखंड पुलिस के द्वारा हरिद्वार के सड़कों का ड्रोन से लिया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है सभी से अपने फेसबुक और व्हाट्सएप स्टेटस इंस्टाग्राम स्टेटस में लगाकर शिव शंकर के गाने के साथ शेयर कर रहे हैं आप भी देखिए

 

हरिद्वार में कांवड़ियों की बंपर भीड़ उमड़ी हुई है। यहां कांवड़ियों का जल लेकर रवाना होना जारी है। वहीं ऋषिकेश में भी कांवड़ यात्रियों की भीड़ उमड़ आई है। यहां ऋषिकेश-हरिद्वार हाईवे पर श्यामपुर रेलवे फाटक के समीप लगातार जाम की स्थिति बन रही है।
हरिद्वार के गंगा घाट भी फुल
हरकी पैड़ी क्षेत्र के गंगा घाटों के अलावा शहर के घाट भी शिवभक्तों से खचाखच भरे हुए हैं। दरअसल, कांवड़ यात्रियों ने अपने वाहन हाईवे के आस-पास खड़े किए हुए हैं। इसलिए शिवभक्त स्नान के लिए घाटों पर डेरा डाले हुए हैं।
नहाने, खाने-पीने के अलावा गर्मी से निजात पाने के लिए भी कांवड़ यात्री ऋषिकुल, प्रेमनगर आश्रम घाट, विश्वकर्मा घाट, गोविंदपुरी घाट, सिंहद्वार, जटवाड़ा पुल और बहादराबाद तक गंगा घाटों पर पहुंच रहे हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.