बुलडोजर पर धामी ने किया आपदा से हुए नुकसान का निरीक्षण: जनता बोली बुलडोजर बाबा

Share your love

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। थानों मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवागमन को सुचारू करने के लिए शीघ्र वैकल्पिक व्यवस्था की जाए। इस दौरान मार्ग पर अत्यधिक पानी भरा होने के कारण मुख्यमंत्री जेसीबी के ऊपर चढ़ गए मुख्यमंत्री को जेसीबी पर चढ़ता देख पीछे से जनता बोलने लगी बुलडोजर

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन एवं एसडीआरएफ की टीमें निरंतर राहत एवं बचाव कार्यों के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं कर रही हैं। विधायकगण अपने क्षेत्रों में हर स्थिति पर निगरानी कर रहे हैं। सेना से भी संपर्क में हैं। अगर हेलीकॉप्टर की अवश्यकता पड़ी तो सेना से भी मदद ली जाएगी। स्टेट के हेलीकॉप्टर को भी आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए अलर्ट मोड पर रखा गया है।

निरीक्षण के दौरान विधायक  उमेश शर्मा काऊ एवं गढ़वाल कमिश्नर श्री सुशील कुमार भी मौजूद थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.