DGP उत्तराखंड ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में सीबीसीआईडी और ईओडब्ल्यू में लम्बित चल रहे अभियोगों में की गयी कार्यवाही की अभियोगवार करी समीक्षा !
Share your love
लोकजन टुडे, देहरादून
संवाददाता: करन सहगल

आज दिनांक 09 अक्टूबर, 2024 को श्री अभिनव कुमार, पुलिस महानिदेशक महोदय ने श्रीअपर पुलिस महानिदेशक सीबीसीआईडी, श्री नारायण सिंह नपलच्याल, पुलिस महानिरीक्षक, सीबीसीआईडी, श्री यशवन्त चौहान, पुलिस अधीक्षक, सीबीसीआईडी एवं अन्य पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में सीबीसीआईडी और EOW (Economic Offence Wing) में लम्बित चल रहे अभियोगों में की गयी कार्यवाही की अभियोगवार विस्तृत समीक्षा की ।

समीक्षा के दौरान सीबीसीआईडी के सेक्टर देहरादून एवं हल्द्वानी के क्षेत्राधिकारियों ने सेक्टरवार उनके वहां लंबित चल रही विवेचनाओं के संबंध में पुलिस महानिदेशक महोदय को तथ्यात्मक रूप से अवगत कराया। साथ ही अपने-अपने सेक्टरों में विवेचकों द्वारा वर्तमान समय तक की गयी कार्यवाही का विस्तृत ब्यौरा पेश किया।
पुलिस महानिदेशक महोदय ने लम्बित विवेचनाओं का शीघ्र निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया। साथ ही वांछित चल रहे अभियुक्तों पर ईनाम घोषित कराने, माननीय न्यायालय में चल रहे अभियोगों में प्रभावी पैरवी कर अभियुक्तों को अधिकतम सजा दिलाने के निर्देश दिए। गुणवत्तापरक विवेचना सुनिश्चित किए जाने के लिए हर संभव प्रयास करने और प्रभावी पर्यवेक्षण करने हेतु भी निर्देशित किया।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
