डीजीपी अभिनव कुमार ने पुलिस की शानदार परेड की दी बधाई, टीम को किया पुरस्कृत !

Share your love

देश के सीडीएस अनिल चौहान, सीएम धामी एवं राज्यपाल ने की प्रशंसा

आज “उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस” देहरादून पुलिस लाइन में भव्य परेड समारोह के साथ आयोजित किया गया जिसने प्रदेश की शान- सम्मान को एक नई ऊंचाई प्रदान की है। इस विशेष आयोजन को माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से0नि0) महोदय, माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी महोदय एवं भारत के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ श्री अनिल चौहान द्वारा पुलिस महकमे की सराहना करते हुए कहा गया कि पुलिस विभाग के प्रत्येक अधिकारी एवं जवान के अथक परिश्रम की पहचान है, बल्कि उनके अनुकरणीय समर्पण एवं निष्ठा का सम्मान भी है। सीडीएस श्री अनिल चौहान जी को उत्तराखण्ड गौरव सम्मान पुरस्कार-2024 से सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

डीजीपी उत्तराखंड श्री अभिनव कुमार ने एसएसपी देहरादून श्री अजय सिंह एवं उनकी पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिस उत्कृष्टता एवं संगठन कौशल का प्रदर्शन किया है, वह प्रशंसनीय है। इस समारोह में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों ने अपने अनुशासन, धैर्य एवं परिश्रम से उत्तराखंड पुलिस का मान बढ़ाया है। इस आयोजन की सफलता ने यह सिद्ध किया है कि उत्तराखंड पुलिस किसी भी चुनौती को अत्यंत गरिमा एवं उत्कृष्टता के साथ पूरा करने में सक्षम है।

डीजीपी द्वारा आने वाले वर्ष के लिये संकल्प लिया गया कि उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर आयोजित परेड न केवल प्रदेश की, बल्कि राष्ट्र की सर्वश्रेष्ठ परेड में से एक होगी। इस अवसर पर डीजीपी उत्तराखंड ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए आयोजन में शामिल सभी प्रतिभागियों एवं देहरादून पुलिस को उनके सराहनीय योगदान के उत्साहवर्धन हेतु ₹100000 का पुरस्कार देते हुए तीन दिवस के पारितोषिक अवकाश प्रदान करने की घोषणा भी की l


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.