ऑपरेशन प्रहार को लेकर एसएसपी देहरादून ने जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी की।

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो

देहरादून में चल रहे “ऑपरेशन प्रहार” को लेकर एसएसपी देहरादून ने जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी की।

बैठक में अभियान के तहत अब तक की गई कार्रवाई की सर्किलवार समीक्षा की गई। एसएसपी ने वांछित, इनामी और पेशेवर अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश देते हुए कहा कि अभियान में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने अधिकारियों को कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले व्यक्तियों और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही बाहरी संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन अभियान को लगातार चलाने पर जोर दिया गया।बैठक में यातायात नियमों के उल्लंघन, रैश ड्राइविंग, ड्रंक एंड ड्राइव, बिना नंबर प्लेट और अनाधिकृत हूटर या काली फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए।

इसके अलावा एसएसपी ने सभी क्षेत्राधिकारियों को रात के समय बार, पब, क्लब, होटल और ढाबों की नियमित चेकिंग करने तथा निर्धारित समय के बाद खुले मिलने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.