भ्रष्टाचार पर परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा का कड़ा प्रहार, अवैध वसूली की शिकायत पर परिवहन उप निरीक्षक तत्काल प्रभाव से निलंबित !

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

उत्तराखंड के परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनके नेतृत्व में परिवहन विभाग में भ्रष्टाचार और अवैध वसूली के लिए कोई जगह नहीं है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और शिकायतों का गंभीर संज्ञान लेते हुए मंत्री प्रदीप बत्रा के निर्देशों पर देहरादून संभाग में तैनात परिवहन उप निरीक्षक के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

मामले में आरोप था कि संबंधित अधिकारी द्वारा वाहन संचालकों से लंबे समय से अवैध वसूली की जा रही थी। शिकायत सामने आते ही परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने बिना किसी देरी के जांच रिपोर्ट तलब की और स्पष्ट संदेश दिया कि जनता के हितों के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी अधिकारी को बख्शा नहीं जाएगा।

संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आदेश में आरोपी अधिकारी को मुख्यालय से संबद्ध करते हुए विस्तृत जांच के निर्देश दिए गए हैं।

मंत्री प्रदीप बत्रा की सख्त कार्यशैली के चलते विभाग में यह संदेश साफ गया है कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस केवल नारा नहीं, बल्कि सरकार की प्रतिबद्ध नीति है।

प्रदीप बत्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पारदर्शी शासन व्यवस्था के विजन के अनुरूप उत्तराखंड में ईमानदार प्रशासन सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने दो टूक कहा कि परिवहन विभाग की छवि धूमिल करने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इस निर्णायक कदम से प्रदेशभर में यह संदेश गया है कि परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा जनहित, पारदर्शिता और जवाबदेही के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं, तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी जीरो टॉलरेंस नीति लगातार प्रभावी रूप से लागू हो रही है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.