कोतवाली विकासनगर के अथक प्रयास के बाद गुमशुदा युवती की हत्या प्रकरण में मृतक युवती के कंकाल से हुई शिनाख्त के बाद हत्याकांड में शामिल अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो

देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में गुमशुदा युवती की हत्या के मामले में दून पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में पुलिस ने अथक प्रयासों के बाद सहारनपुर के हथनीकुंड बैराज से मिले मानव कंकाल की शिनाख्त गुमशुदा युवती के रूप में कर ली है। डीएनए रिपोर्ट में कंकाल का मिलान मृतका के माता-पिता से होने के बाद अब पुलिस आरोपियों के खिलाफ अदालत में और मजबूत पैरवी करेगी।दरअसल, सितंबर 2025 में विकासनगर निवासी गोपाल ने अपनी 22 वर्षीय पुत्री की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बाद में परिजनों ने शहबाज नाम के युवक पर युवती को परेशान करने और बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया। जांच के दौरान पुलिस ने सीडीआर, सीसीटीवी और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी शहबाज को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने साथी फैजान और एक विधि विवादित किशोर के साथ मिलकर युवती की हत्या कर शव शक्ति नहर में फेंकने की बात कबूल की।पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए एक किशोर को संरक्षण में लिया था। लगातार सर्च अभियान के बावजूद शव बरामद नहीं हो पा रहा था, जिससे आरोपियों को अदालत में संदेह का लाभ मिलने की संभावना थी। इसी दौरान अक्टूबर 2025 में सहारनपुर के हथनीकुंड बैराज में एक अज्ञात कंकाल मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने डीएनए जांच कराई, जिसकी रिपोर्ट अब 12 मई 2026 को प्राप्त हुई। रिपोर्ट में कंकाल का मिलान मृतका के माता-पिता से होने की पुष्टि हुई है।पुलिस का कहना है कि अब इस वैज्ञानिक साक्ष्य के आधार पर अदालत में और मजबूत पैरवी कर आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.