मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई आयोजित !

Share your love

लोकजन टुडे ब्यूरो

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा सम्मिलित हुए। बैठक में प्रदेश के समग्र विकास, जनहित और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कई क्रांतिकारी एवं दूरगामी निर्णय लिए गए।

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप उत्तराखंड सरकार ने राज्य को विकास, पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भरता की नई दिशा देने वाले महत्वपूर्ण निर्णयों पर मुहर लगाई है।

बैठक में ‘एक अधिकारी, एक वाहन’ नीति तथा ‘नो व्हीकल डे’ जैसे पर्यावरण अनुकूल सुधारों को स्वीकृति प्रदान की गई। साथ ही प्रदेश में शीघ्र नई ईवी (इलेक्ट्रिक व्हीकल) पॉलिसी लागू करने का निर्णय लिया गया, जिससे प्रदूषण नियंत्रण और हरित विकास को बढ़ावा मिलेगा।

इसके अतिरिक्त ‘विजिट माई स्टेट’ अभियान के माध्यम से उत्तराखंड को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने, ‘मेक इन इंडिया’ के तहत स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहन देने तथा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया।

पीएनजी और पीएम सूर्य घर योजना के विस्तार के साथ-साथ सौर ऊर्जा परियोजनाओं को गति देकर प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार तेजी से कार्य करेगी।

कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लिए गए ये निर्णय उत्तराखंड को सशक्त, समृद्ध, पर्यावरण-संतुलित और आत्मनिर्भर राज्य बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे.


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.