केजरीवाल को चमत्कारिक नेता बताते हुए बीजेपी नेता ने थामा आप का दामन

Share your love

रिपोर्ट: रफी खान

काशीपुर: भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पूर्व जिला मंत्री एवं मौजूदा भाजपा अनुसूचित मोर्चा के महानगर अध्यक्ष करनसिंह सेहरा भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

आप नेता दीपक बाली एवं जिला अध्यक्ष मुकेश चावला ने उन्हें पार्टी में शामिल कर सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए करनसिंह सेहरा ने कहा कि भाजपा लोगों को कोरे सपने दिखाकर उनकी भावनाओं से खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा अरविंद केजरीवाल चमत्कारिक नेता है जो जनता के सुनहरे सपनों में आशाओं और विश्वास के रंग भर देंगे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.