दिल्ली की महिला का ऋषिकेश में हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस के जवान का पकड़ा कॉलर : देखिए वीडियो

Share your love

ऋषिकेश

मुनीकीरेती थाना क्षेत्र अंतर्गत तपोवन में गलत साइड से जा रही दिल्ली नंबर की कार सवार महिला पर्यटक ने कार को रोके जाने पर हंगामा कर दिया। कार से नीचे उतर कर पहले ट्रैफिक ड्यूटी कर रहे होमगार्ड के साथ बदसलूकी की।

 

मुनीकीरेती थाना क्षेत्र अंतर्गत तपोवन में गलत साइड से जा रही दिल्ली नंबर की कार सवार महिला पर्यटक ने कार को रोके जाने पर हंगामा कर दिया। कार से नीचे उतर कर पहले ट्रैफिक ड्यूटी कर रहे होमगार्ड के साथ बदसलूकी की। समझाने आए सिपाही के साथ बहस करते हुए उसकी वर्दी पर भी हाथ डाल दिया।
मामला बढ़ा तो स्थानीय लोग ने महिला पर्यटक की वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दी। पुलिस ने सिपाही की शिकायत पर महिला पर्यटक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।शुक्रवार को मुनिकीरेती थाना क्षेत्र अंतर्गत तपोवन के टी प्वाइंट पर ट्रैफिक ड्यूटी कर रहे होमगार्ड सत्यपाल सिंह ने गलत साइड से आ रही दिल्ली नंबर की कार को गलत साइड में चलने के लिए रोका। इस दौरान कार से एक महिला पर्यटक गुस्से में नीचे उतरी और उसने जल्दी आगे जाने के बाद कहते हुए होमगार्ड से बदसलूकी कर दी।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.