दिल्ली और देहरादून सीबीआई टीम ने उत्तराखंड में रंगे हाथों अधिकारी को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Share your love

हल्द्वानी

एंटी करप्शन ब्रांच सीबीआई की टीम ने लालकुआं रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए रेलवे के वाणिज्य अधीक्षक को ₹7000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है

शिकायतकर्ता ने सीबीआई के मेल पर लालकुआं रेलवे वाणिज्य अधीक्षक के खिलाफ रिश्वत मांगने की कंप्लेंट दर्ज कराई थी। शिकायतकर्ता द्वारा रिश्वत मांगने की रिकॉर्डिंग भी अपने पास की थी शिकायत के बाद दिल्ली और देहरादून की सीबीआई की टीम ने छापामारी करते हुए वाणिज्य अधीक्षक को  रंगे हाथों रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है

देहरादून पुलिस उपाधीक्षक सीबीआई नेतृत्व में टीम द्वारा कार्यवाही की गई। सीबीआई की टीम कई घंटों के पूछताछ के बाद आरोपी को अपने साथ गिरफ्तार कर देहरादून ले गई।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.