मौत की सेल्फी साबित हुई मिंटू को जान से धोना पड़ा हाथ

Share your love

पहाड़ों पर नदी किनारे सेल्फी लेना कभी-कभी भारी पड़ जाता है उत्तराखंड पुलिस के द्वारा इसके लिए जगह-जगह साइन बोर्ड भी लगाए गए हैं लेकिन उसके बावजूद भी युवक नहीं मान रहे ऐसा ही कुछ आज उस वक्त घटित हुआ जब एक युवक खाई में सेल्फी लेते हुए मोबाइल समेत गिर गया

एसडीआरएफ टीम रेस्क्यू करते हुए

थाना देवप्रयाग द्वारा SDRF को सूचित कराया गया कि तोता घाटी मंदिर के पास एक व्यक्ति फोटो खींचते समय खाई में गिर गया है।

उक्त सूचना प्राप्त होने पर SDRF पोस्ट ब्यासी से रेस्क्यू टीम हेड कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह के हमराह तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। गहरी खाई में उतरकर टीम द्वारा युवक तक पहुंच बनाई गई ।

गौरतलब है कि बदरीनाथ हाईवे पर तोताघाटी के पास उक्त युवक नाम मिंटू पुत्र दिलीप मंडल निवासी दिल्ली कैंट प्रह्लाद पुर गांव पालम दिल्ली , उम्र 29 वर्ष सेल्फी लेते वक्त गहरी खाई में गिर गया था। इस हादसे में युवक की मौत मौके पर ही हो गयी ।

एसडीआरएफ की टीम द्वारा मृतक के शव को बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.