नैनीझील में तैरता हुआ मिला युवक का शव,मचा हड़कंप

Share your love

नैनिताल: नैनीताल में सरोवर नगरी में उस वक्त सनसनी मच गई जब एक युवक का शव नैनी झील में तैरता दिखा। जिसके बाद मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मिली जानकारी के अनुसार तल्लीताल फांसी गधेरा निवासी जयप्रकाश 20 अक्टूबर सुबह घर से निकला था। चार दिन बाद भी जब काफी ढूढ खोज के बाद युवक नहीं मिला तो परिजनों ने रविवार को तल्लीताल थाने में युवक की गुमशुदगी दर्ज करवाई। जिसके बाद पुलिस द्वारा युवक की तलाश की जा रही थी सोमवार सुबह कुछ राहगीरों ने पाषाण देवी मंदिर के समीप झील में शव उतराता हुआ देखा। राहगीरों द्वारा 112 के माध्यम से पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

सूचना के बाद तल्लीताल एसओ रोहिताश सिंह सागर, एसआई दीपक बिष्ट, चीता कांस्टेबल शिवराज राणा अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा झील से शव को बाहर निकाल लिया गया है। एसओ ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गयी है। फिलहाल पुलिस ने आत्महत्या की आशंका जताई है और जांच कर रही है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.