देहरादून 75 वर्ष की बुजुर्ग महिला के साथ मार पिटाई मामले में 3 पूर्व पुलिस कर्मियों समेत 7 लोगों पर हुआ मुकदमा दर्ज : देखिए मार पिटाई का वीडियो

Share your love

देहरादून थाना पटेल नगर

 

देहरादून बुजुर्ग महिला  को लिटा लिटा के मारा कॉलोनी के दबंग  3 रिटायर्ड  पुलिस कर्मियों  पति-पत्नी समेत 7 लोगों पर हुआ मुकदमा दर्ज  देखिए वीडियो।

 

देहरादून 75 वर्षीय ग्रीन पार्क निरंजनपुर पटेल नगर देहरादून में रहने वाली वृद्ध महिला पुष्प लता शर्मा ने जिलाधिकारी देहरादून और पुलिस से गुहार लगाते हुए इंसाफ की मांग की है हालांकि इस मामले में मुकदमा दर्ज हो गया है तहरीर के आधार पर वृद्ध महिला पुष्प लता शर्मा ने आरोप लगाया है कि 20 अगस्त 2023 को सुबह 8:45 बजे के लगभग रविंद्र चौधरी और उनकी पत्नी संजू सिंह ने उनकी बेटी और उनके साथ हाथापाई की है इसके साथ ही उनकी नातिन जो इस मार पिटाई की घटना को अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर रही थी उसके ऊपर भी जानलेवा हमला किया है
मामला प्रॉपर्टी विवाद को लेकर है वृद्ध महिला का आरोप है कि रविंद्र चौधरी द्वारा उनके घर का आगे फ्रंट पर कब्जा कर रखा है उनके द्वारा जब इस मामले में विरोध किया गया तो पति-पत्नी के द्वारा उनके ऊपर हमला कर दिया गया उनके ऊपर हमला करने वालों में अनिलेश मलिक जोगिंदर सिंह रविंद्र सिंह और उनकी पत्नियों मनीषा मुनेश और संजू और रविंद्र का पुत्र कार्तिक चौधरी के द्वारा गाली-गलौज और हाथापाई की गई है विद महिला ने गुहार लगाई है कि वह स्वयं 75 वर्षीय वृद्ध महिला है और उनकी पुत्री भी विधवा है वह अकेले ही अपने मकान में रहती है जिस कारण उन्हें जान माल की रक्षा की जाए इसके साथ ही उन्होंने भविष्य में अपने साथ होने वाली कोई भी घटना के पीछे इन लोगों के हाथ होने की आशंका जाहिर की है
वृद्ध महिला की तहरीर पर थाना पटेल नगर में धारा 147, 323 ,427, 504, और 506 के तहत रविंद्र चौधरी संजू सिंह अनिलेश मालिक मनीष ,जोगिंदर सिंह, मुनेश ,कार्तिक चौधरी 7 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है और पुलिस विवेचना कर रही है

Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.