देहरादून में नाच का हुनर रखने वालों के लिए आयोजित हुआ डांस इंडिया डांस फेम

Share your love

 

देहरादून-:

डांस का हुनर रखने वाले व एक स्टेज की तलाश करने वाले कलाकारो को मंच प्रदान करने को डांस इंडिया डांस फेम हारून राव द्वारा आज राजधानी देहरादून में ‘द बेस्ट डांसर’ शो का आयोजन किया गया ,जिसमे सम्पूर्ण भारत के अलग अलग राज्यो से अलग अलग डांस विधाओं के प्रतिभागियों ने इस शो में हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में आये हुए प्रतिभागियों के बीच सब जूनियर, जूनियर सोलो व डू इट और ग्रुप का परफॉर्मेंस हुआ। इस कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक जोत सिंह बिष्ट मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे तो वही प्रतिभागियों की परफॉरमेंस को हारून राव,सलोनी थापा,ख्याति शर्मा द्वारा जज किया गया। फ्लो इंडिया ग्रुप, गुड़गांव को शो का विजेता घोषित किया गया। डांस इंडिया डांस फेम हारून राव द्वारा कार्यक्रम के दौरान कहा कि ‘द बेस्ट डांसर’ शो बड़े पैमाने पर भारत के उन प्रतिभाशाली डांसरों को दुनिया के आगे लेकर आएगा जो किसी कारणवश टीवी में या स्टेज शो नहीं कर पाते हैं। वह उक्त शो के माध्यम से उन प्रतिभागियों के उसी टैलेंट को आगे लाने का काम करेंगे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.