बीजेपी सरकार में दलित अल्पसंख्यकों का हो रहा उत्पीड़न!

Share your love

सुशील कुमार झा

लंढौरा बसपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश गौतम ने कहा कि उत्तराखंड में बसपा एक मजबूत पार्टी के रूप में उभर कर सामने आएगी।उन्होंने दावा किया आने वाले समय में राज्य में बसपा की सरकार बनेगी। उन्होंने राज्य की भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर विफल है। उन्होंने यह बात लंढौरा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
लंढौरा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बसपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश गौतम ने कहा कि उत्तराखंड में विकास कार्य चौपट हो कर रह गए हैं। दलितों व अल्पसंख्यकों का उत्पीड़न किया जा रहा है जिसे बसपा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस व भाजपा से पूरी तरह ऊब चुकी है और आगामी विधानसभा चुनाव में बसपा अपना परचम लहराकर राज्य में सरकार बनाएगी।उन्होंने कार्यकर्ताओं को मनमुटाव दूर कर एकजुट होने का आह्वान किया।पत्रकारों से बातचीत करते हुए बसपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश गौतम ने कहा कि राज्य में खास तौर पर जिला हरिद्वार में विकास कार्य ठप होकर रह गए हैं। सड़कों की हालत बदतर हो चुकी है। लोगों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है लेकिन राज्य की भाजपा सरकार कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता बसपा का साथ देगी क्योंकि राज्य वासी कांग्रेस व भाजपा की सरकार को देख चुके हैं। खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की भाजपा में वापसी पर उन्होंने कहा यह भाजपा का अंदरूनी मामला है।बसपा का इससे लेना देना नहीं है। इसलिए चैंपियन को लेकर कोई टिप्पणी करना सही नहीं है। इस दौरान बसपा प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।इस मौके पर जिला अध्यक्ष रामकुमार राणा, जिला महासचिव मोनू राणा, सचिव कमल किशोर,विधानसभा अध्यक्ष सुशील कुमार, राजकुमार, कमलजीत सिंह, राजपाल, प्रशांत, खानपुर विधानसभा प्रभारी रविंद्र पनियाला आदि मौजूद रहे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *