रक्षाबंधन पर स्कूली छात्राओं ने एसएसपी देहरादून को बांधी राखी, महिला सुरक्षा के प्रयासों की सराहना करते हुए बोली “Thank you” पुलिस अंकल !

Share your love

संवाददाता: करन सहगल

देहरादून। रक्षाबंधन के अवसर पर डीएवी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक देहरादून से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान छात्राओं ने एसएसपी तथा परिसर में मौजूद अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की।

एसएसपी देहरादून ने छात्राओं से बातचीत कर उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य के लक्ष्यों की जानकारी ली। उन्होंने सभी बालिकाओं को उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। इसके साथ ही एसएसपी ने छात्राओं को आश्वस्त किया कि भविष्य में किसी भी प्रकार की आवश्यकता या सहायता पड़ने पर जनपद पुलिस हर कदम पर उनके साथ खड़ी रहेगी।

भेंट के दौरान बालिकाओं ने देहरादून पुलिस द्वारा जिले में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे अभियानों की सराहना की। छात्राओं ने खुशी जताते हुए “थैंक यू पुलिस अंकल” कहकर एसएसपी और पुलिस बल का आभार व्यक्त किया।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.