एसटीएफ उत्तराखंड को ₹3.20 करोड़ की साइबर ठगी मामले में मिली बड़ी सफलता, कोलकाता से अभियुक्त गिरफ्तार !
Share your love
संवाददाता : .करन सहगल

देहरादून: उत्तराखंड एसटीएफ की साइबर क्राइम पुलिस टीम ने ₹3.20 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को कोलकाता (पश्चिम बंगाल) से गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, ठगों ने किसी कंपनी के उच्चाधिकारी व मैनेजिंग डायरेक्टर बनकर जनरल मैनेजर को WhatsApp के माध्यम से अपने झांसे में लिया था। प्रोजेक्ट के एडवांस पेमेंट और अन्य भुगतानों के बहाने अधिकारी को विश्वास में लेकर ₹3.20 करोड़ की रकम विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर करवा ली गई, जिसमें ‘Shyam Trading Company’ का खाता भी शामिल था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी एसटीएफ ने विशेष निर्देशों के तहत तकनीकी विश्लेषण और मैनुअल इनपुट जुटाए। इसके आधार पर पुलिस टीम ने कोलकाता के महेशतल्ला स्थित ग्रीन फील्ड सिटी में दबिश देकर अभियुक्त चन्द्र कांत मिश्रा को उसके निवास से गिरफ्तार किया।
अभियुक्त से 02 मोबाइल फोन एवं 04 सिम कार् एवं 01 HP लैपटॉप बरामद हुआ है।
जांच में लैपटॉप से कई कंपनियों के एडिटेबल फर्जी दस्तावेज, बैंक लोन एप्लिकेशन, फर्जी पहचान पत्रों की प्रतियां और अन्य संवेदनशील डिजिटल दस्तावेज मिले हैं। बरामद उपकरणों का फॉरेंसिक विश्लेषण कराया जा रहा है ताकि इस नेटवर्क की पूरी परतें खोली जा सकें।
एसटीएफ की मुस्तैदी का ही नतीजा है कि इस प्रकरण में पूर्व में भी 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में आरोप-पत्र प्रस्तुत किया जा चुका है।
अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली एसटीएफ टीम में निरीक्षक एसटीएफ विकास भारद्वाज अपर उप निरीक्षक सुरेश कुमार एवं हेड कांस्टेबल शादाब अली शामिल
एसएसपी एसटीएफ के निर्देशन में साइबर पुलिस टीम की इस त्वरित, निर्भीक और पेशेवर कार्रवाई की चारों ओर सराहना हो रही है। एसटीएफ ने स्पष्ट किया है कि साइबर अपराध के इस पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य आरोपियों पर आगे भी कड़ी कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
