प्रदेश भर में सहकारिता विभाग ने निकाली आज तिरंगा यात्रा

Share your love

 

इस वक्त पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वास्थ्य / शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने मंगलवार को गांधी पार्क देहरादून में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोजित रैली/प्रभात फेरी में प्रतिभाग किया। शिक्षा विभाग /सहकारिता द्वारा आयोजित इस प्रभात फेरी में जन प्रतिनिधियों, शासन, प्रशासन, सहकारिता विभाग के अधिकारी पुलिस के अधिकारियों तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

उत्तराखंड सहकारिता विभाग ने निकाली आज तिरंगा यात्रा

गांधी पार्क से घंटाघर तक हुई तिरंगा यात्रा

 

आज 9 अगस्त को क्रांतिकारी दिवस में उत्तराखंड के विद्यालय शिक्षा के साथ उत्तराखंड सहकारिता विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस यात्रा का शुभारंभ गांधी पार्क से मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने किया। वह स्वयं भी अन्य विधायकों, मेयर, एक दर्जन आईपीएस अफसरों, छात्र-छात्राओं कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। छात्र-छात्राएं अधिकारी और कर्मचारी अपने हाथ में झंडा लिए हुए थे और भारत माता के जयकारे के नारे लगा रहे थे और महान क्रांतिकारियों की याद कर रहे थे।

आज सुबह सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत गांधी पार्क देहरादून पहुंच गए थे, उनके साथ सहकारिता के सचिव डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम, उत्तराखंड सहकारी संघ के चेयरमैन मातबर सिंह रावत, अपर निबंधक ईरा उप्रेती, अपर निबंधक आनंद शुक्ल, रामिन्द्री मंद्रवाल, अनिल कुमार गुप्ता, एआर देहरादून  वीर भान सिंह, डीजीएम डीसीबी देहरादून  मुख राम, यूसीएफ के वरिष्ठ प्रबंधक त्रिभुवन सिंह रावत सहित अनेक अधिकारी मौजूद थे। उत्तराखंड सहकारी संघ (UCF) की प्रबंध निदेशक रामिन्द्री मंद्रवाल सहकारिता विभाग की तरफ से इस तिरंगा यात्रा की आयोजक थी, उन्होंने आज तड़के 5 बजे गाँधी पार्क पहुंचकर डेढ़ हजार तिरंगों का वितरण किया।

इस क्रांति दिवस में आज़ादी के नायकों के प्रति उत्तराखंड सहकारिता के अधिकारियों और कर्मचारियों में गहरा प्रभाव देखा गया !

गांधी पार्क में सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने अपील कर हजारों लोगों से झंडा ऊंचा उठाया और गगनभेदी भारत माता के जयकारे के नारे लगवाए।

वही सभी जनपदों में आज सहकारिता विभाग के द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई

जिला सहकारी बैंक त्रिपालीसैण
मैं तिरंगा यात्रा
सहकारिता विभाग के द्वारा चंपावत में तिरंगा यात्रा

Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.