कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल निलंबित नेताओं के समर्थन में आए !

Share your love

देहरादून

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी एनएसयूआई के निलंबित पदाधिकारियों के पक्ष में आ गए हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस दो धड़े  मैं  बंट गयी हैl

हरीश रावत पहले ही इस कार्रवाई पर आपत्ति जता चुके हैं…

उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि 13 फरवरी को एनएसयूआई के सचिवालय घेराव कार्यक्रम के दौरान जो कुछ भी हुआ वह अच्छा नहीं था पर बात रखने का एक जरिया वह समय होता है l इसके बाद जो त्वरित कार्रवाई हुई वह और भी भयावह थी l इसके लिए सब को सुनना और समझना जरूरी था l गोदियाल ने कहा कि रविवार को एनएसयूआई पदाधिकारियों ने उनसे मुलाकात कर सारी जानकारी दी इससे जो भी नुकसान हुआ वह एनएसयूआई और कांग्रेस का हुआ है l साथ ही उन्होंने कहा कि सौरव, संदीप, आदित्य बिष्ट, अंकित एनएसयूआई से जुड़े रहे हैं l यह सभी युवा साथी कर्मठ व बहुत लगनशील रहे हैंl

 


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.