कॉमेडियन भारती सिंह और पति हर्ष हुए गिरफ्तार…

Share your love

कॉमेडियन भारती सिंह के पति हर्ष लिम्बाचिया को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि भारती सिंह को एनसीबी ने ड्रग्स मामले में कल गिरफ्तार किया गया था और आज कोर्ट में उनकी पेशी होगी।

NCB ने भारती सिंह के प्रोडक्शन ऑफिस और घर पर छापा मारा था और दोनों जगहों से 86.5 ग्राम गांजा बरामद किया गया। दोनों ने गांजा का सेवन करने की बात स्वीकार कर ली है।

जांच एजेंसी ने शनिवार को अपने बयान में बताया- “आज कॉमेडियन भारती सिंह के प्रोडक्शन ऑफिस और घर पर छापा मारा गया। दोनों जगहों पर NCB ने मादक पदार्थ (86.5 ग्राम गांजा) बरामद किया गया। भारती और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया दोनों ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया है कि वह गांजे का सेवन करते हैं। भारती सिंह की गिरफ्तारी के बाद हर्ष लिम्बाचिया से पूछताछ चल रही है।”

बता दें कि पूछताछ के दौरान, एक ड्रग पैडलर ने टीवी के इस मशहूर जोड़े का नाम लिया था जिसके बाद उनके घर पर छापा मारा गया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह तलाशी बॉलीवुड इंडस्ट्री में ड्रग्स के कथित उपयोग की NCB द्वारा की जा रही जांच के तहत की गई थी।

छापेमारी के बाद अधिकारी ने बताया कि NCB के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में एक टीम ने विशेष जानकारी के आधार पर भारती सिंह के अंधेरी स्थित लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स स्थित आवास की तलाशी ली गई। उनके घर से थोड़ी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद किया गया है।

भारती सिंह टीवी पर कई कॉमेडी और रियलिटी शो में दिखती रही हैं, वहीं उनके पति लेखक हैं और वे भी कॉमेडी शो ‘खतरा खतरा खतरा’ के लिए जाने जाते हैं। NCB अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही बॉलीवुड में ड्रग्स को लेकर जांच कर रही है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.