सीओ अनुज कुमार की थाना सेलाकुई टीम ने करीब ₹ 2 लाख की अवैध स्मैक के साथ नशा तस्कर किया गिरफ्तार!

Share your love

संवाददाता :करन सहगल

उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने के सीएम धामी के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत देहरादून पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है।

एसएसपी देहरादून के कुशल नेतृत्व और सटीक दिशा-निर्देशों का असर धरातल पर साफ नजर आ रहा है। SSP देहरादून द्वारा जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री करने वाले अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस लगातार तस्करों की कमर तोड़ रही है।

इसी कड़ी में थाना सेलाकुई पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए करीब 2 लाख रुपये की अंतरराष्ट्रीय कीमत वाली 6.85 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। SSP के सख्त रुख के बाद जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार सघन चेकिंग और सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है, जिससे अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, 28 मई 2026 को थाना सेलाकुई पुलिस की टीम क्षेत्र में चेकिंग पर तैनात थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से नशा तस्कर के संबंध में सटीक सूचना मिली। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर जसवीर सैनी (उम्र 23 वर्ष) पुत्र जोरावर सिंह, निवासी अकबर कॉलोनी, कृष्णा नगर, सेलाकुई, देहरादून को धर दबोचा। अमूमन तलाशी लेने पर अभियुक्त के पास से 6.85 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई।

मुकदमा दर्ज कर भेजा जेल

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सेलाकुई में मु0अ0सं0 64/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा 8/21 में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश करने की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम:

SSP देहरादून के मार्गदर्शन में इस महत्वपूर्ण सफलता को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुमेर सिंह, कॉन्स्टेबल बीर सिंह कुमार और कॉन्स्टेबल अमित कुमार शामिल रहे।

स्थानीय जनता और प्रबुद्ध जनों ने नशे के सौदागरों के खिलाफ SSP देहरादून द्वारा चलाई जा रही इस ताबड़तोड़ कार्रवाई की जमकर सराहना की है।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.