सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुंबई में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से की मुलाकात

Share your love

मुंबई: सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मुंबई में राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की कुशलक्षेम पूछी।

सीएम ने कहा कि वो बाबा केदार से उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हैं। साथ ही सीएम ने कहा कि सभी उत्तराखंडवासियों की कामना है कि बलूनी जी शीघ्र स्वस्थ होकर जनसेवा में अपना योगदान देंगे ।

आपको बता दें कि अनिल बलूनी बीमारी से जूझ रहे हैं और मुंबई के एक अस्पताल में पिछले दो महीने से भी अधिक समय से इलाज करा रहे हैं। बीमारी की वजह से अनिल बलूनी की अस्वस्थता के चलते उनकी जगह भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा इगास-बग्वाल में उनके गांव पहुंचे थे।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *