सीएम धामी ने इंडियन आइडल विनर पवनदीप राजन को बनाया ब्रांड एंबेसडर
Share your love
देहरादून: अपनी सिंगिंग के जादू से देश को दीवाना बनाकर इंडियन आइडल सीजन 12 के विजेता बने चंपावत के पवनदीप राजन को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड का ब्रांड एम्बेसेडर बना दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पवनदीप राजन ने सामान्य स्थितियों से उठकर अपनी प्रतिभा से देश दुनिया में उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। पवनदीप राजन ने सीएम आवास में मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की।
बता दे की पवनदीप राजन ने स्वतंत्रता दिवस पर हुए फेमस रियलटी शो इंडियन आइडल के ग्रैंड फिनाले में खिताब अपने नाम किया है । उनको प्राइज में चमचमाती कार और 25 लाख रुपये मिले। इस सीजन में पवनदीप ने अपनी आवाज से हर किसी को अपना दीवाना बना दिया। जज हिमेश रेशमिया तो खुद को पवनदीप का सबसे बड़ा फैन बता गए। इसके साथ ही शो के दौरान सेट पर आए गेस्ट भी पवनदीप की आवाज के कायल नजर आए। उन्होंने कहा कि पवनदीप की आवाज में पहाड़ का सुकून है। उनकी आवाज एवरग्रीन है और वे बहुत आगे तक जाएंगे।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी उनकी सिंगिंग की खूब तारीफ की और कहा कि उन्होंने उत्तराखंड का नाम देश-दुनिया में मशहूर किया है। आज इंडियन आइडल विजेता पवनदीप सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात करने के लिए पहुंचे। इस दौरान सीएम ने उन्हें कला, पर्यटन और संस्कृति में उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनाया ।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Uttarakhand Latest News Portal
Section: अंग्रेजी | मनोरंजन | विदेश | देश | उत्तराखंड | राजनीति | स्पोर्ट्स | ट्रैवल | वीडियो
Latest News: Delhi | Himachal | Haryana | Punjab | Rajasthan | Bihar | Maharashtra | Uttar Pradesh | Madhya Pradesh | Jharkhand | Gujarat | Jammu and Kashmir
LokJan Today is your news, entertainment, music, and fashion website. We provide the latest breaking news and videos straight from Uttarakhand and other parts of India. Uttarakhand leading newspaper and online portal. We share information and breaking news about Dehradun, Nainital, Rishikesh, Haridwar, etc.
Contact us: editor@lokjantoday.com
