थाना क्लेमेंटटाउन पुलिस ने मात्र 24 घंटे में आशारोड़ी स्थित वन क्षेत्राधिकारी रेंज कार्यालय में हंगामा व तोड़फोड़ करने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार !

Share your love

संवाददाता :करन सहगल

कल दिनांक 21/2/26 को वन क्षेत्राधिकारी आशारोडी रेंज रवींद्र कुमार बेडवाल ने थाना क्लेमेंटाउन पुलिस को लिखित प्रार्थना पत्र के माध्यम से वैभव गौड़ पुत्र शिव प्रसाद सिंह निवासी चोला चंद्रमणि थाना पटेल नगर देहरादून तथा सावेज शाह पुत्र अकरम शाह निवासी माजरा थाना पटेल नगर द्वारा मिलकर वन क्षेत्राधिकारी आशा रोड़ी रेंज कार्यालय में तोड़फोड़ मारपीट व गालीगालोज कर राजकीय कार्य में बाधा डालने के बारे में अवगत कराया जिसके आधार पर थाना क्लेमेंटाउन में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया ।

घटना के शीघ्र अनावरण हेतु एसएसपी देहरादून द्वारा थानाध्यक्ष क्लेमेंटटाउन मोहन सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए जिसके मद्देनजर आसपास के सीसीटीवी कैमरा चेक करे गए तथा मुखबिर तंत्र सक्रिय किए गए जिसके फल स्वरुप मुखबिर तंत्र की सूचना पर आज दिनाक 22/02/26 को दोनो वांछित थाना क्लेमेंट टाउन पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया ।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.