चिराग पासवान ऐसे कलयुगी हनुमान जो राम को भी नहीं मानते

Share your love

जदयू के प्रधान राष्ट्रीय महासचिव केसी त्यागी ने लोजपा अध्यक्ष चिराग पासवान पर निशाना साधते हुए उन्हें कलयुगी हनुमान करार दिया है। त्यागी ने कहा कि चिराग ऐसे कलयुगी हनुमान हैं, जो राम को भी नहीं मानते हैं। हनुमान ने श्रीराम के निर्देश पर लंका जलायी थी, लेकिन कलयुग के हनुमान चिराग पासवान तो अयोध्या में ही आग लगाना चाहते हैं।

बता दें कि लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हनुमान हूं। प्रधानमंत्री हमेशा मेरे दिल में रहते हैं। शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि मैं भाजपा के साथ पहले भी था, अब भी हूं और आगे भी रहूंगा।

चिराग ने कहा थ कि बिहार में भाजपा और लोजपा की दस नवंबर के बाद सरकार बनेगी, यह हमारा निश्चय है। गौरतलब हो कि चिराग पासवान लगातार एनडीए के घटकदल जदयू प्रमुख नीतीश कुमार के खिलाफ बोल रहे हैं। वहीं प्रधानमंत्री और भाजपा के साथ बने रहने की बात भी कर रहे हैं।


Discover more from Lokjan Today

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *