लोकजन टुडे ब्यूरो देहरादून

दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के GTC हेलीपैड पर मौजूद बच्चों से मुलाकात की।
मुख्यमंत्री ने बच्चों से आत्मीय बातचीत की और उनकी पढ़ाई-लिखाई के बारे में जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है।
उन्होंने बच्चों को मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री की इस मुलाकात से बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।
जहां बच्चों से मिलकर मुख्यमंत्री ने बच्चों से बातचीत करते हुए उन्हें राष्ट्र सेवा की ओर प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा कि वे अपने काम अर्थात पढ़ाई को मन से करें और समय निकाल कर व्यायाम के साथ साथ खेल कूद में भी प्रतिभाग करें।
आगे मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का निवास होता है और शरीर को स्वस्थ रखने का सबसे सुंदर तरीका योग व्यायाम और खेल कूद है।
Discover more from Lokjan Today
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
